International Yoga Day: सागर के सभी समुदायिक भवनों में योगा की क्लास प्रारंभ होंगी

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सागर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि हम केवल एक दिन तक योग के लिए सीमित न रहें, बल्कि हर दिन योग दिवस मनाएं। सभी की सहमति हो तो शहर के सभी 48 वार्डों में स्थित सामुदायिक भवनों में योग की कक्षाएं प्रारंभ की जा सकती हैं।

सागर में विष्णु आर्य और भगत सिंह जैसे योगगुरु मिले हैं: MLA

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर में विष्णु आर्य और भगत सिंह जैसे योग के समर्पित गुरु मिले हैं, तो लोगो में योग के प्रति आकर्षण पैदा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग अपने अपने घरों में,पार्कों में प्रतिदिन योग अभ्यास करते हैं बस हमे हमारी युवा पीढ़ी और वृद्ध जनो को मुख्य धारा में लाने की आवश्यकता है,हमने सभी 48 वार्डों में विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाए है आप सभी यदि सहमति दे तो हम योग की कक्षाएं उनमें संचालित कर सकते हैं।

योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
जिलेभर में 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम पीटीसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि सभी सहभागीगण की उपस्थिति सुबह 6 बजे से पूर्व एवं अतिथिगण का आगमन सुबह प्रातः 6 बजे, अतिथिगण का उदबोधन प्रातः 6ः02 बजे, मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों के उदबोधन का सीधा प्रसारण सुबह प्रातः 6.10 बजे, सामान्य योगाभ्यास कार्यक्रम 7 बजे से 7ः45 बजे तक एवं आभार एवं कार्यक्रम समापन 7.50 बजे होगा।

Recommended Video

    महामहिम उपराष्ट्रपति का हुआ आगमन,जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर आर्य ने सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। सामूहिक योग कार्यक्रम में योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस कर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, औद्योगिक संगठन और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सामूहिक योग प्रदर्शन स्वैच्छिक होगा, लेकिन जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इसे आवश्यक रूप से किए जाने के लिए कहा है। योग कार्यक्रम का दूरदर्शन पर प्रसारित होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+