Bundelkhand: BJP ने विपक्षी दलों के कब्जे वाली सीटों पर नए-पुराने चेहरों को दिया मौका
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही भाजपा ने एमपी की 39 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बुंदेलखंड में छतरपुर, दमोह, सागर जिले से कुल 5 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि ये वे सीटें हैं जिन पर 2018 में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। छतरपुर से पार्टी ने पूर्व विधायक व राज्यमंत्री रहीं ललिता यादव, पन्ना जिले की गुन्नौर सीट से पूर्व विधायक राजेश कुमार वर्मा पर दांव लगाया है।

मप्र भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने के करीब एक महीने पूर्व ही 39 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें बुंदेलखंड से चार सीटें शामिल हैं। बता दें कि सागर जिले की बंडा विधानसभा से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार भाजपा प्रत्याशी होंगे, इसी प्रकार दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से लखन पटेल, छतरपुर सीट से पूर्व मंत्री ललिता यादव और छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा से कामाख्या प्रताप सिंह और पन्ना जिले की गुन्नौर सीट से पूर्व विधायक राजेश कुमार वर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी जीती थी
पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में बंडा विधानसभा से कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी ने जीत दर्ज की थी। इसी प्रकार पथरिया विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की इकलौती विधायक रामबाई ने जीत हासिल की थी। छतरपुर से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी तो महाराजपुर से कांग्रेस के ही नीरज दीक्षित विजयी रहे थे।
BJP की सूची में बुंदेलखंड ये यह नाम शामिल
- बंडा विधानसभा - वीरेंद्र सिंह लम्बरदार
- महाराजपुर विधानसभा - कामाख्या प्रताप सिंह
- छतरपुर विधानसभा - ललिता यादव पूर्व विधायक राज्यमंत्री 2013
- पथरिया विधानसभा - लखन पटेल
- गुन्नौर विधानसभा - राजेश कुमार वर्मा












Click it and Unblock the Notifications