Sagar News: संदीप जीआर को कलेक्टर सागर का कलेक्टर और विकास कुमार सहवाल को बनाया गया एसपी
Sagar Collector News: सागर में हुई दर्दनाक घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त एक्शन लेते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया है। इसके बाद अब सागर जिले की कमान आईएएस अधिकारी संदीप जीआर को सौंपी गई है। संदीप इससे पहले छतरपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। वही रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल अब सागर के नए एसपी होंगे।
यह दोनों ही अधिकारी अपनी कार्य योजना को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इससे पहले घटना को लेकर शाहपुर नगर परिषद के सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उपन्यत्री वीर विक्रम सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है। इधर पुलिस ने जर्जर मकान के मकान मालिक मल्लू कुशवाहा और कथा का आयोजन करने वाले शिव पटेल संजीव पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन इतने दिनों तक क्या कर रहा था, जब कोई बड़ा हादसा होता है तभी कार्रवाई की याद आती है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है ।
क्या है पूरा मामला
बता दे सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। बच्चों की उम्र 8 से 15 साल के बीच है। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद देर रात सागर कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम संदीप सिंह को हटा दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को निलंबित कर दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि कलेक्टर, एसपी और एसडीएम (सागर) को हटाने के निर्देश दिए है। रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल अब सागर के नए एसपी होंगे। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications