viral video: हेड मास्टर को आई नींद, बस्ते को तकिया बनाकर क्लास में ही सो गए
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्कूल की कक्षा में बच्चों के बस्ते को तकिया बनाकर सोते एक हेड मास्टर का वीडियो वायरल हो गया। क्लास टाइम में बच्चे बाहर खेल रहे और मास्टर जी फर्श पर लेटकर चैन की नींद ले रहे। वीडियो सामने आने के बाद डीईओ ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दे दिए।

छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र में स्थित प्रायमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार अरजरिया क्लास में पंखे के नीचे सो रहे थे। इस दौरान किसी ने चुपके से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरअसल प्रधानाध्यापक अरजरिया एक बच्चे के स्कूल बैग को तकिया बनाकर फट्टी पर आराम फरमा रहे हैं पंखे की हवा में तकड़ी नींद में वे खर्राटे भर रहे थे। इधर कक्षा के बच्चे लापता हैं। वहीं विद्यालय की अन्य कक्षाओं के बच्चे भी शाला के बाहर शोर-गुल मचाते हुए खेलने में व्यस्त हैं।
ड्यूटी टाइम में कोई कैसे सो सकता है
प्रधानाध्यापक राजेश कुमार अरजरिया के कक्षा में सोने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमके कौटार्य ने इस मामले में संकुल प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। डीईओ का कहना है कि सरकारी नौकरी में ड्यूटी के दौरान कोई कैसे सो सकता है? संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी शिक्षक को विद्यालय में सोना नहीं चाहिए। सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और निर्धारित ड्यूटी टाइम तक अध्यापन काम करने के निर्देश जारी कर किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications