Sagar : सरकारी शिक्षक निकला सागौन तस्करों का सहयोगी, रजाई-गद्दे के नीचे से निकली सागौन
वन विभाग ने देवरी सिंगपुर के डुंगरिया गांव में एक सरकारी शिक्षक के घर छापामारा तो घर से अवैध रूप घर में रजाई और गद्दों व अन्य कपड़ों के नीचे छिपाकर रखी सागौन जब्त की है।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार परिक्षेत्र अधिकारी सिंगपुर सौरभ जैन को सिमरिया सर्किल के प्रभारी डिप्टी रेंजर परमलाल व बीटगार्ड सिमरिया धीरसिंह जाटव द्वारा सूचना दी गई थी कि जिसके आधार पर डुगरिया गांव में शासकीय शिक्षक ज्ञानी मरावी के नए बन रहे घर में अवैध रूप से कटी व संग्रहित कि गई लकड़ी बरामद की गई है। इस मामले में उप वनमंडल अधिकारी ने बकायदा सर्चिंग वारंट जारी किया था। तलाशी वारंट के आधार पर और उपवन मंडल अधिकारी रहली के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा शिक्षक ज्ञानी के घर पर छापा मारा गया था। मामले में शिक्षक पर वन अपराध की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Recommended Video
Viral Video: सागर के देवरी में रात में सड़क बनी, सुबह युवक ने हाथ से समेट कर दिखाई












Click it and Unblock the Notifications