गंगा-जमना स्कूल हिजाब विवाद: कलेक्टर दिल्ली तलब, राष्ट्रीय बाल आयोग ने दिया नोटिस

देशभर में चर्चित मध्य प्रदेश के दमोह ही गंगा-जमना स्कूल में हिन्दू बच्चियों को हिजाब पहनाने व जांच में कोताही बरतने पर कलेक्टर को दिल्ली तलब किया गया है। दरअसल एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को जांच कर प्रति​वेदन मांगा था। एक महीने बाद भी प्रतिवेदन नहीं मिलने पर एनसीपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर दिल्ली तलब किया है।

हिजाब विवाद: दमोह कलेक्टर दिल्ली तलब, NCPCR का नोटिस

मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर गंगा-जमना स्कूल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल में हिन्दू बच्चियों को हिजाब पहनाने के मामले का खुलासा होने के बाद अब प्रशासन जांच में भूमिका को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निशाने पर आ गए हैं। एनसीपीसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रियंक कानूनगो ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर दिल्ली आयोग मुख्यालय में तलब किया है।

गंगा-जमना स्कूल प्रबंधन हिजाब विवाद उछलने और एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार हो गया है। इधर प्राचार्य, शिक्षिका व ​प्यून जेल में हैं। इधर हिन्दू छात्राओं को फोर्सफुली हिजाब पहनाने और इस्लामिक शिक्षा अनिवार्य करने औरधर्मांतरण से जुड़े मामले में गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई न करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रियंक कानूनगो ने दमोह कलेक्टर को नोटिस जारी किया है। इसमें आगामी 10 जुलाई दोपहर 3 बजे कलेक्टर को आयोग के समझ दिल्ली मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश ​दिए गए हैं।

बता दें कि एनसीपीसीआर ने बीते 31 मई को गंगा-जमना स्कूल में निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां उजागर होने पर कलेक्टर को 7 दिन में जांच करने और कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के ​निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले में 2 जून को एफआईआर दर्ज कर यहां से रिकॉर्ड भी जब्त किया था। स्कूल में कई तरह की धार्मिक गतिविधियां, हिन्दू बच्चों को कुरान की अयात पढ़वाना, नमाज की शिक्षा देना, इस्लामिक शिक्षा अनिवार्य करना, बिजनेस के नाम पर विदेशी कनेक्शन, खनन माफिया के रूप में काम करने सहित कई अन्य खुलासे हुए थे।

एनसीपीसीआर के नोटिस में उल्लेख है कि एक माह बीतने के बावजूद कलेक्टर ने आयोग के समझ न जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की न रिपोर्ट भेजी है। कलेक्टर दमोह के इस रवैये को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रियंक कानूनगो ने आयोग की अवहेलना मानते हुए समन जारी कर तलब किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+