Sagar News: दुकान खरीदने 20 लाख के लोन का आवेदन, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी, लोन मिला ही नहीं
लोन के लिए फाइनेंस कंपनी के दफ्तर जाना और वहां लोन के लिए संपर्क करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके साथ लोन देने वाले निजी बैंक में मिले कर्मचारियों ने ही 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। दरअसल एक युवक और युवती बैंक में बतौर कर्मचारी मिले थे, जो लोन की प्रोसेसिंग फीस, स्टाम्प के नाम पर पैसा अपने निजी खातों में ट्रांसफर कराते रहे।

सेंट्रल फाइसेंन कंपनी दफ्तर में उसे सुभम सेन और मोहिनी से 20 लाख रुपए के लोन के लिए बात हुई थी। दोनों खुद को बैंक के अंदर ही एम्प्लाई बता रहे थे। इन्होंने बताया कि लोन की प्रोसेसिंग के लिए 7 हजार रुपए नकद जमा करना होंगे। 8 अप्रैल को 7 हजार व 12 अप्रैल को 6 हजार रुपए एवं 27 अप्रैल को आरटीआर के लिए 5 हजार रुपए व 13 मई को स्टाम्प खरीदने के लिए शुभम के खाते में 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे।
ठगी करने वालों ने अलग-अलग काम से रुपए लिए, लोन मिला ही नहीं
नीलेश राजपूत ने शिकायत में बताया है कि शुभम सेन व मोहिनी ने अलग-अलग काम से उससे राशि तो ली, लेकिन आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी से लोन नहीं दिलाया। बाद में पता चला कि फाइनेंस कंपनी में उसका केस ही जमा नहीं हुआ है, तब ठगी की जानकारी लगी, इस कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications