50 साल की फेमस एक्ट्रेस के पिता ने जुड़वा बहनों से कर ली शादी, BJP की महिला नेता को नहीं पता कौन हैं मां?

Shruthi Krishna: फिल्मी पर्दे पर अक्सर रिश्तों और परिवारों की अनोखी कहानियां दिखाई जाती हैं लेकिन साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस श्रुति कृष्णा की असल जिंदगी ऐसी है, जो किसी स्क्रिप्टेड कहानी से भी ज्यादा हैरान कर देने वाली लगती है। करीब 36 साल के करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं, जहां उन्हें दो-दो मां का प्यार मिला। दिलचस्प बात ये है कि आज तक उन्हें ये नहीं पता कि उनकी बायोलॉजिकल मां कौन हैं और उन्होंने कभी ये जानने की कोशिश भी नहीं की।

जब पिता ने जुड़वां बहनों से की शादी, बनी अनोखी फैमिली
श्रुति कृष्णा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जिसकी कहानी बेहद अलग है। उनके पिता जीवी कृष्णा थिएटर जगत से जुड़े हुए थे और अपनी थिएटर कंपनी चलाते थे। इसी दौरान उन्होंने थिएटर मंडली की सदस्य जुड़वां बहनों राधा और रुक्मिणी से शादी की थी। इस परिवार में तीन बच्चों का जन्म हुआ- श्रुति, शरण और ऊषा।

Shruthi Krishna

बच्चों को नहीं बताया कौन है असली मां?

परिवार ने शुरुआत से ही एक अनोखा फैसला लिया। बच्चों को कभी ये नहीं बताया जाएगा कि उनकी असली मां कौन है। यही वजह है कि आज तक तीनों भाई-बहनों को ये जानकारी नहीं है कि वह किस मां की संतान हैं। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को समान प्रेम और सम्मान देते हैं, जिसने इस रिश्ते को और भी खास बना दिया।

35 साल की ग्लैमरस एक्ट्रेस ने खाया आधा सेब, झूठे Apple को लेकर फैन ने की ऐसी हरकत, लगी कीमत और फिर जो हुआ
35 साल की ग्लैमरस एक्ट्रेस ने खाया आधा सेब, झूठे Apple को लेकर फैन ने की ऐसी हरकत, लगी कीमत और फिर जो हुआ

गिरिजा से बनीं श्रुति, 14 साल की उम्र में रखा था फिल्मों में कदम

बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रुति कृष्णा का असली नाम गिरिजा था। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'नंबिद्रे नंबि बिट्रे बिडी' में उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। शुरुआती फिल्मों में उन्हें 'प्रियदर्शिनी' नाम से क्रेडिट दिया गया लेकिन ये नाम उन्हें पसंद नहीं आया।
उसी साल फिल्म 'श्रुति' की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उन्हें सुझाव दिया कि वह फिल्म के नाम को ही अपना स्क्रीन नेम बना लें। इसके बाद गिरिजा हमेशा के लिए श्रुति बन गईं और इसी नाम से दर्शकों के बीच मशहूर हुईं।

कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा तक बनाई पहचान

श्रुति कृष्णा ने अपने अभिनय के दम पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। उनकी पॉपलैरिटी बढ़ने के साथ ही उन्हें तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। भावनात्मक किरदारों को जीवंत तरीके से निभाने की उनकी क्षमता ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। फिल्म 'आघाता' के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। वहीं तमिल फिल्म 'कल्कि' में शानदार एक्टिंग के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया। उनकी दमदार परफॉर्मेंस के कारण कन्नड़ सिनेमा में उन्हें 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है।

दो बार बसाया घर लेकिन दोनों रिश्ते नहीं टिक पाए

प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने वाली श्रुति कृष्णा को निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। अपने करियर के सुनहरे दौर में उन्होंने निर्देशक एस. महेंद्र से शादी की थी। दोनों की एक बेटी गौरी श्रुति भी है। हालांकि करीब 11 साल साथ रहने के बाद ये रिश्ता टूट गया। पहली शादी खत्म होने के बाद श्रुति ने साल 2013 में पत्रकार और कवि चक्रवर्ती चंद्रचूड़ के साथ दूसरी शादी की थी लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और एक साल के अंदर दोनों का तलाक हो गया।

बच्चों ने भावनात्मक रिश्तों को दिया ज्यादा मायने

श्रुति कृष्णा और उनके भाई-बहनों से जब कई बार ये सवाल पूछा गया कि आखिर वह अपनी असली मां के बारे में क्यों नहीं जानना चाहते, तो उनका जवाब लोगों का दिल जीत लेता है। एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा था कि अगर वो चाहें तो एक सवाल पूछकर इस रहस्य का जवाब जान सकती हैं लेकिन उनके लिए इसकी कोई अहमियत नहीं है। उनका मानना है कि दोनों महिलाओं ने उन्हें बराबर प्यार दिया है और वह दोनों ही उनकी मां हैं। परिवार में कभी किसी तरह का भेदभाव नहीं हुआ, इसलिए बायोलॉजिकल रिश्तों से ज्यादा भावनात्मक रिश्ते मायने रखते हैं।

श्रुति ने राजनीति में भी दिखाया दम

फिल्मों में शानदार करियर के बाद श्रुति कृष्णा ने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उन्हें कर्नाटक महिला एवं बाल विकास निगम और कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम जैसे अहम संस्थानों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। आज श्रुति कृष्णा सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस नहीं बल्कि ऐसे परिवार की मिसाल भी हैं, जिसने रिश्तों को खून के संबंधों से ऊपर रखा। शायद यही वजह है कि उनकी कहानी सुनने वाला हर व्यक्ति हैरान भी होता है और भावुक भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+