Sagar News: दुल्हन बनने से पहले पति-ससुर को सिखाया सबक, लॉकअप में बंद कराया
विवाह तय कर दहेज देने का दबाव बनाना एक पिता-पुत्र पर भारी पड़ गया। दहेज में 2 लाख रुपए नकद और मोटर साइकल की डिमांड पर अड़े पिता-पुत्र को होने वाली दुल्हन ने खूब सबक सिखाया। मेहंदी लगाने से पहले ही वह सीधे थाने पहुंच गई और एफआईआर दर्ज करा डाली।
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बांदरी तहसील के परासरी गांव की रहने वाली युवती ने गजब का साहस दिखाया। उसका विवाह सागर शहर के धर्मश्री इलाके में पक्का हुआ था। विवाह तय करने के बाद लड़के पक्ष से आए दिन डिमांड आने लगी। जब युवती को होने वाला दूल्हा और ससुर दो लाख नकद और एक मोटर साइकल देने पर अड़े हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीना के बांदरी थाना क्षेत्र के परासरी गांव की 24 वर्षीय चांदनी पिता कल्लू चढ़ार ने की शादी सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्मश्री में रहने वाले हेमंत चढ़ार के साथ पक्की हुई थी। शादी पक्की होने के बाद से होने वाले पति हेमंत चढ़ार और ससुर दुर्गा प्रसाद चढ़ार दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक की मांग लगातार करने लगे। युवती ने बांदरी थाना पहुंचकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications