Sagar News: चाकूबाज पत्नी, पति को फोनकर घर बुलाया और पेट में छुरा घोंप दिया
Husband Wife Fight: सागर में पति-पत्नी के बीच तकरार जब तलाक तक पहुंच गई तो पत्नी ने आपा खो दिया। उसने फोन लगाकर अलग रह रहे पति को अपने घर पर बातचीत करने बुलाया और उसके पेट में सब्जी काटने का चाकू घोंप दिया। पति ने थाने जाकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मकरोनिया थाना पुलिस के अनुसार बृजेश कुमार उम्र 40 साल ने थाने आकर पत्नी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका से तलाक का केस चल रहा है जो कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके कारण वह दोनों अलग-अलग रहते हैं। पत्नी ने सुबह फोन कर घर बुलाया था। जहां पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगी। वाद-विवाद के दौरान प्रियंका ने तैश में आकर उसके पेट में अचानक चाकू दे मारा। फरियादी बृजेश की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 294, 323, 324 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पत्नी ने पुलिस के सामने नई कहानी सुना डाली
पुलिस के अनुसार जब प्रियंका को बयान के लिए बुलाया गया तो उसने पुलिस को पूरी कहानी उल्टी ही सुना डाली। उसने बताया कि हमारा लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को बृजेश मुझसे लड़ने आया था। उसी दौरान उसने चाकू लेकर मेरे ऊपर हमला कर दिया, लेकिन मैं बच गई। जिसके बाद उसने स्वयं के पेट में चाकू मार लिया।
।












Click it and Unblock the Notifications