गजब! भगौड़ी पत्नी को अब लाड़ली बहना योजना के माध्यम से इस तरह तलाशेगा पति!
लाड़ली बहना योजना को लेकर रोचक मामला सामने आया है। एक पति अपनी पत्नी को तलाशने और उसकी पतासाजी करने के लिए लाड़ली योजना बहना योजना की दूसरी किस्त की राशि बैंक अकाउंट में आने का इंतजार कर रहा है। दरअसल उसकी पत्नी भाग गई और मोबाइल व अन्य दस्तावेज भी साथ ले गई। वह एटीएम से पैसे निकालती है, जैसे ही दूसरी किस्त की राशि निकालेगी तो उसकी लोकेशन बैंक से पता चल जाएगी।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कोतवाली थाना इलाके में गजब का मामला सामने आया है। एक पति अपनी भगौड़ी पत्नी की की एफआईआर कराने के लिए थाने पहुंचा था। पुलिस के अनुसार सिविल वार्ड 10 में रहने वाली एक महिला बीते दिनों अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को लेकर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई। पहले लगा था कि वह मायके जाएगी, लेकिन वहां भी नहीं पहुंची। पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। अब उसने नया तरीका खोजा है, जो उसने पुलिस से भी शेयर किया है। बता दें कि उसकी पत्नी बीते 21 जून को अचानक से घर से भाग गई है।
सारे दस्तावेज साथ ले गई, मोबाइल स्विच आफ है
दमोह के खजरी मोहल्ला सिविल वार्ड 10 में निवासी मनीष अहिरवार की पत्नी ललिता बाई 23 साल अपनी बेटी गौरी उम्र 3 साल को लेकर 21 जून से लापता है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। मनीष ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ललिता ने 10 जून को लाड़ली बहना योजना के तहत बैंक खाते रुपए आए थे। उसने एक हजार रुपए निकले थे और 400 रुपए खर्च कर दिए थे। जबकि 600 रुपए अपने साथ लेकर गई है। वह बैंक खाता, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपने साथ लेकर गई है। उसका मोबाइल बंद है। मनीष को शक है कि उसकी पत्नी कि युवक के प्रेम जाल में फंसकर उसे छोड़कर भाग गई है।
10 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त आएगी
पत्नी की तलाश में जुटे पति मनीष ने पुलिस को बताया कि ललिता के खाते में 10 जुलाई को फिर से बैंक में दूसरी किस्त आने वाली है। योजना के तहत 1000 हजार रुपए आएंगे और उसकी पत्नी फिर से बैंक जाकर पैसा निकालेगी। जिससे पता चल जाएगा उसने किस बैंक से कहां पर पैसा निकाला है। बता दें कि शिकायत में जो जानकारी दी गई है उसमें ललिता घर से ऑटो से निकली थी, जबकि मायके भी नहीं पहुंची है। उसका मायका तेजगढ़ थाना इलाके के कुलुआ दिनारी गांव में है।












Click it and Unblock the Notifications