Damoh News: दादी संग सफर कर रहे मासूम को निगल गई बस, टूटी बॉडी से सड़क पर गिरा और कुलच गया
दमोह से छतरपुर जा रही बस में सफर कर रहे साढ़े चार साल के मासूम को बस ही निगल गई। बस के अंदर जमीन पर बड़ा छेद था और उस पर लकड़ी का पटिया रखा था। अचानक पटिया सरका और बच्चा होल में समाते हुए बस के पहिए के नीेच आ गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह से छतरपुर जा रही निजी ट्रेवल्स की बस मृतक हेमंत राज पिता देशराज सिंह उम्र साढ़े चार साल अपनी दादी शीलाबाई के साथ कारीजोग खेजरा गांव आया हुआ था। यहां से वापस अपने गांव कुड़ीला जाने नरसिंहगढ़ से बस में सवार हुआ था, बरखेरा के पास अचानक जर्जर और पुरानी बस की टूटी बॉडी पर रखा लकड़ी का पटिया एकदम से खिसका और नीचे बने होल में बच्चा एकदम से समा गया। उसे होल में गिरते देख उसकी दादी की नजर पड़ी तो चीखते हुए वह बच्चे को पकड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन तक तक बच्चा बस की टूटी बॉडी में से सड़क पर दौड़ती बस के पहिए के नीचे आ चुका था। सड़क पर ही बुरी तरह वह कुचल गया था।
Recommended Video

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया, चालक फरार हो गया
सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक बच्चे की दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इधर घटना के बाद बस चालक मौके पर सवारियों से भरी बस छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बस जब्त कर थाने में रखवा दी है। चालक व बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications