मल्लिकार्जुन खड़गे पहली दफा बुंदेलखंड आएंगे, चुनाव से पहले प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं

बुंदेलखंड में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने और भाजपा के गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता मशक्कत करते नजर आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगामी महीने में सागर में कार्यक्रम रखा गया है। संभव है 13 अगस्त को खड़गे की आमसभा सागर में कराई जाए। इसके अलावा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी भी बुंदेलखंड और महाकौशल दौरे पर आ सकती हैं।

कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को सागर आएंगे
मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव से पहले जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने और खोया जनाधार वापस पाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाएगी। पार्टी का फोकस बुंदेलखंड, महाकौशल इलाके सहित ओबीसी, ​आदिवासी इलाकों पर ज्यादा रहेगा। इसी के मद्देनजर नजर आगामी अगस्त महीने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सागर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में आमसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा पार्टी स्तर के कई कार्यक्रम भी होंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो बुंदेलखंड बेल्ट में लगातार हारने वाली सीटों पर पार्टी फोकस कर रही है।

सागर कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संभावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से फिलहाल मौखिक रूप से सूचना दी गई है। संभव है सागर में उनका 13 अगस्त का कार्यक्रम फायइन हो। जल्द ही कार्यक्रम स्थल का चयन कर लिया जाएगा। बता दें कि खड़गे पहली दफा सागर आएंगे। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा बुंदेलखंड इलाके के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+