Madhya Pradesh Assembly Election 2023:बीना (SC) भाजपा का गढ़, लेकिन 632 से जीत सके, कांग्रेस लगा रही पूरा जोर

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: बीना विधानसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा के महेश राय दो बार के विधायक हैं। वे विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस से महज 632 वोटों से जीते थे। क्षेत्र में उनका विरोध भी सामने आया है। इस चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर निगाहें टिकाए है तो भाजपा से कमजोर सीट मानकर चल रही है।

BINA भाजपा का गढ़, लेकिन पकड़ कमजोर, जीत का अंतर 632 वोट

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा को भाजपा का गढ़ माना जा रहा है। पार्टी यहां से एक से दो चुनाव के बाद प्रत्याशी बदलती रही है। बीते चुनाव में बीना विधानसभा में 1 लाख 72 हजार 374 मतदाता थे। जिनमें से पुरूषों की संख्या 91 हजार 8 तो महिलाओं की संख्या 81 हजार 361 थी। इलाके में 30 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या करीब सवा लाख है। यहीं चुनाव का रिजल्ट तय करते हैं।

साल 2018 का चुनाव भाजपा 632 वोट से जीती थी
विधानसभा चुनाव 2018 में बीना में भाजपा के विधायक महेश राय और कांग्रेस के शशि कुमार कैथोरिया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। इसमें महेश राय महज 632 वोटों से जीते थे। हालांकि पांच साल के दौरान भाजपा का यहां विरोध सामने नजर आया है। इस कारण भाजपा का यह गढ़ कमजोर माना जा रहा है। इस कारण संभव है कि भाजपा यहां प्रत्याशी बदल दें।

बीना विधानसभा में अब तक कब-कौन विधायक बने
1957: रामलाल नायक, जनता पार्टी
1962: भागीरथ, जनसंघ
1967: बीके पटेरिया, कांग्रेस
1972: डालचंद भगवानदास, कांग्रेस
1977: भागीरथ बलगैया, जनता पार्टी
1980: अरविंद भाई पटेल, कांग्रेस
1985: सुधाकर वापट, बीजेपी
1990: सुधाकर वापट, बीजेपी
1993: प्रभुसिंह ठाकुर, कांग्रेस
1998: सुधाकर वापट, बीजेपी
2003: सुशीला सिरोठिया,बीजेपी
2008: डॉ. विनोद पंथी, बीजेपी
2013: महेश राय, बीजेपी
2018: महेश राय, बीजेपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+