Sagar News: आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम से होगा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, CM ने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में वीरांगाना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित कार्यक्रम के भव्य समारोह में कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर के पीटीसी ग्राउंड में विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया तथा कहा कि यह विश्वविद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के लिए भवन भी बनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने सागर जिले के लिए अनेक घोषणाएं कर सौगातें भी दी। कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायकगण शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, गत 20 जनवरी को उन्होंने सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में उन्होंने इस कॉलेज का नामकरण आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, उनका यह निर्णय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति सच्ची आदराजंलि होगी। डॉ. यादव ने बड़तूमा में बन रहे संत रविदास मंदिर- संग्राहालय का जिक्र करते हुए उनके नाम से मार्ग के निर्माण की घोषणा की है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने बंडा और मकरोनिया के शासकीय कॉलेज में स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम और केसली में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय भी प्रारंभ करवाने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि, गंभीर और त्वरित इलाज के लिए प्रदेश के जिलों में एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जिसमें सागर भी शामिल रहेगा। जनप्रतिनिधियों की मांग पर उन्होंने घोषणा की कि सागर को भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 12 सीटर वाले छोटे हवाई जहाज संचालित करने का भी निर्णय लिया है। उन्होनें बताया कि सेमी कन्डेक्टर बनाने में आईटी के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। आईटी के दृष्टि से ये बड़ी उपलिब्धि भी होगी।
ये भी पढ़े- 'लालच मत करो, बहुत हो गया', आखिर क्यों लिस्ट लेकर पहुंचे MLA से CM ने कही ये बात, जानिए












Click it and Unblock the Notifications