MP: हत्या के फरार ईनामी आरोपी को नागालैंड से उठा लाई सागर पुलिस
नागालैंड के दीमापुर में जाकर छिपे हत्या के एक ईनामी आरोपी को मध्य प्रदेश के सागर में गढ़ाकोटा थाने की पुलिस बीते रोज गिरफ्तार कर लाई है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाने की पुलिस नागालैंड से एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने लाई है। आरोपी ने बीते मार्च में आपसी विवाद में एक पिता और उसके दो बेटों पर हमला कर दिया था, जिसमें बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
Recommended Video
MP: मंत्री के क्षेत्र में महिलाओं ने उठाई लाठी, दहशत में नशेड़ी और दुकानदार
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गढ़ाकोटा थाने के अंतर्गत आने वाले छुल्ला गांव में आरोपी बबलू उर्फ लीलाधर कुर्मी ने किशुन कुर्मी एवं उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें इलाज के दौरान बेेटे सत्यम की मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। बाद में पुलिस को लोकेशन मिली की आरोपी बबलू नागालैंड के दीमापुर में छिपा हुआ है। पुलिस ने टीम बनाकर नागालैंड भेजी थी। पुलिस ने वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications