हरियाणा: इस शहर में हुई 1 घंटे में 14.7MM वर्षा, IMD का अलर्ट- अगले 3 दिनों तक बरसेंगे मेघ
राेहतक। हरियाणा में रोहतक, कैथल और झज्जर समेत कई जिलों में मॉनसून मेहरबान बना हुआ है। बीते कई दिनों से रोज मेघ बरस रहे हैं। रोहतक में तो एक घंटे के दौरान ही 14.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, बारिश का सिलसिला यहां 3 अगस्त तक यूं ही बरकरार रहने के आसार हैं। अब से पहले शहर में शुक्रवार शाम सवा 5 बजे तेज बरसात शुरू हो गई थी। घंटेभर में ही शहर बरसात से पानी-पानी हो गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जहां 14.7 एमएम बरसात दर्ज की गई है, इसी दिन पिछले साल यह 2.6 एमएम ही थी। यानी इस बार यह 467% ज्यादा हुई।
Recommended Video

इस बार 18% बारिश का इजाफा हुआ
सामान्यत: मॉनसूनी सीजन में अब तक 226 एमएम बरसात होनी चाहिए थी। हालांकि, इसमें 18% का इजाफा देखने को मिला है। विभाग के अनुसार, यहां बीते एक जून से अब तक 266.4 एमएम बरसात हो चुकी है। बात यहीं नहीं रुकती, बल्कि आने वाले दिनों में और तेज बारिश के आसार हैं। बीते रोज की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 33.1 रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञाें का कहना है कि, अगले दिन दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात संभावित है।

कैथल जिले के गांवों में डूबी फसलें
रोहतक के अलावा कैथल में भी काफी बारिश हुई। इस जिले के कई गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। जिसमें कलायत क्षेत्र के गांव- कैलरम, बढ़सीकरी, बढ़सीकरी खुर्द, मटोर, शिमला, हरिपुरा, खेड़ी लांबा, कुराड़, शेराखां खेड़ी, बालू, बालंद, क मालपुर शामिल हैं।

इसी तरह पूंडरी क्षेत्र के गांव पूंडरी, फरल, बदनारा, सिरसल, सांच, हाबड़ी, डींग, हजवाना व पाई और राजौंद क्षेत्र के गांव किठाना, रोहेड़ा, गुलियाणा, सौंगरी, संदलखेड़ी, नीमवाला, किच्छाना, तारागढ़, कसान, खेड़ी रायवाली, जाखौली, सौंगल, कोटड़ा और नंदकर्ण माजरा शामिल हैं।

इस जिले में बीते 2 दिन की बारिश से खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी निकासी की भी कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications