Rewa News: रीवा में फ्रीजर के अंदर मिली महिला की लाश, मृतक के मायके वालों को भनक तक नहीं

Rewa News:

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको देखकर पुलिसवाले भी चौंक गए। एक फ्रिजर के अंदर से 42 वर्षीय महिला की लाश मिली है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन अभी तक मौत की यह गुत्थी रहस्यमयी बनी हुई है।

मौत हुए महिला की 30 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। ससुराल वालों ने मृतक के मायके वालों को खबर नहीं दी। उन्हें दूसरों से जानकारी मिली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मायके वालों का आरोप है कि पति ने मार डाला है।

womans body in freezer

अभयराज तिवारी मृतक महिला के भाई के अनुसार बहनोई भरत मिश्रा नशेड़ी है। उसने कई वर्षों से बहन को परेशान कर रखा था। उसने ही बहन की हत्या कर दी है। फ्रीजर में लास रखकर दरवाजे पर मातम मना रहा था। मायके वालों को सूचना तक नहीं दी गई। दूसरों के जरिए जानकारी मिलने पर पहुंचे। यह हत्या का मामला है।

पुलिस के जानकारी अनुसार महिला के बेटे ने पिता को कहा था कि जब तक वह मुंबई से नहीं पहुंच जाता। तब तक मां का दाह संस्कार नहीं किया जाए। ऐसे में पिता ने पत्नी की लाश फ्रीजर में रख दिया। लाश को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिउला गांव की है।

Womans dead body in freezer REWA

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह के जानकारी अनुसार भरत मिश्रा (42) की पत्नी सुमित्री मिश्रा 30 जून की रात मौत हो गई थी। परिवार मौत की वजह बीमारी बता रहा है। मुंबई में रहने वाला लड़का हर्ष मिश्रा (22) ने पिता से बात की। उसने कहा कि मेरे आने तक मां का दाह संस्कार नहीं किया जाए। ऐसे में पिता ने फ्रीजर मंगाकर लाश को उसमें रख दिया था। बेटा भी रीवा आ गया है।

क्षेत्र में चर्चा के अनुसार महिला की मौत पीलिया से हो गई थी। मां की बीमारी के बारे बेटे को पूरी जानकारी है। वह टाइम टाइम पर जानकारी लेता रहता था। पुलिस का कहना है कि लायंस क्लब से फ्रीजर मंगाया गया है। मृतका का मायका सगरा थाना एरिया के मनकहरी गांव में है। उनकी मांग पर संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+