'दादा न आहीं दऊ आए, वोट न देहा तऊ आए', श्रीनिवास को ऐसा क्या बोल दिया सांसद ने की लोग बोल रहे माफी मांगो
Rewa News: विंध्य क्षेत्र के वाइट टाइगर के नाम से मशहूर स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विवादित बयान दिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल शुरू हो गई है।
सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सांसद के इस बयान का विरोध शुरू कर दिया है।

वीडियो में सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा एक जमाना था जब रीवा शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हुआ करती थीं। उस समय श्रीनिवास तिवारी इस क्षेत्र के लिए सर्वेसर्वा हुआ करते थे। उनके प्रशंसक कहा करते थे कि दादा न आहीं दऊ आए, वोट न देहा तऊ आए। ये कैसे दऊ थे जो अपने कार्यकाल में शहर की सड़कों के गड्ढे तक नही भरवा पाए।
सांसद जनार्दन मिश्रा आगे बोल लेकिन अगर आज सड़कों में एक गड्ढा हो जाए तो अखबारों में शिकायतें आने लगती हैं। कितना अंतर बीजेपी व कांग्रेस के शासन में। इस अंतर को पाटने के लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का पूरा योगदान रहा है।
वायरल वीडियो रविवार का बताया गया है। जहां सांसद सुभाष तिराहे पर नव निर्मित हुए ओवर ब्रिज के लोकार्पण समारोह में अपना भाषण दे रहे थे।
रीवा सांसद के इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मंगू ने वीडियो जारी किया है और बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी रीवा के ऐसे नेता है जिन्हें हर कोई आदर्श मानता है। हर दल के लोग उनका सम्मान करते हैं। लेकिन सांसद के इस बयान से स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications