Rewa news : बेहोश होने तक प्रेमिका का सिर पैरों से कुचला, बुलडोजर से उजाड़ा आरोपी का घर
रीवा में प्रेमिका को बेरहमी से पीट-पीटकर बेहोश करने वाले आरोपी के घर को राजस्व टीम ने बुलडोजर से ढहा दिया। पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश के रीवा में प्रेमिका के सर को पैरों से कुचलने वाले बेरहम प्रेमी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस घटना में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं आरोपी प्रेमी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक पंकज त्रिपाठी पर मारपीट अपहरण, सहित अन्य मामले मामले पर अपराध दर्ज किया है। साथ ही वीडियो वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट में अपराध दर्ज किया है।
लड़की बेहोशी की हालत में घंटों पड़ी रही
आरोपी ने पहले प्रेमिका को थप्पड़ जड़े फिर उसे जमीन पर पटककर सर को पैरों से जब तक कुचला जब तक युवती बेहोश नहीं हो गई तब तक वो बर्बरता करता रहा। युवती घंटों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। वहीं, पूरी वारदात पास ही खड़ा युवक अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।
थाना टीआई के ऊपर गिरी गाज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया और धारा-151 में कार्रवाई करके अपराध को रफा-दफा कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में रीवा से भोपाल तक हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस एक्शन में और आरोपी पंकज त्रिपाठी के खिलाफ धारा 294, 323, 366, 506, 34 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर थाना प्रभारी श्वेता मौर्य को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications