Rewa में बंधक बनाकर कपड़े उतारे, मुंह से उठावाया जूता, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
Rewa News:
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दलित युवक को अर्धनग्न कर उसको मुंह से जूता उठाने के लिए विवश किया गया। इसके अलावा थप्पड़ और मुक्के मारे गए। वीडियो में पीड़ित के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए दिख रहे हैं। पीड़ित आरोपी के सामने गिड़गिड़ा रहा है कि उसे और ना मारा जाए। लेकिन सामने वाला आरोपी थप्पड़-घूंसे मारना जारी रखता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार घटना रीवा जिले के हनुमना थाने क्षेत्र के ग्राम पिपराही का है। मुख्य आरोपी एक महिला सरपंच का पति जवाहर सिंह गोंड है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के अनुसार वीडियो 2 वर्ष पुराना है। जो हाल में वायरल हुआ है। उनके मुताबिक मई 2021 में जवाहर सिंह गोंड ने जय प्रकाश गुप्ता नाम के युवक को बंधक बनाया था। उन्हें अर्धनग्न करके मारपीट कर रहा है।
वहीं सामने वाला आरोपी हाथ में लाठी लिए पीड़ित को धमकी देते हुए थप्पड़ मार रहा है।
पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य 55 वर्षीय आरोपी जवाहर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित जय प्रकाश गुप्ता की पिपराही गांव में जर्नल स्टोर की दुकान है। आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जानकारी पीड़ित ने पहले नहीं दी थी।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पीड़ित के मुताबिक कि इस मामले की वजह किराये की 1 गाड़ी के पेमेंट और जमीनी विवाद से जुड़ी थी। इस घटना में तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications