Rewa News: पहले बड़ी बेटी को नदी में फेंका, फिर दूसरी बेटी को गोद में लेकर नदी में लगाई छलांग

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां अपनी बड़ी बच्ची को नदी में फेंक कर और दूसरी बच्ची को गोद में लेकर खुद भी छलांग लगा दी। यह खौफनाक मामला रीवा की टमस नदी का है।

सोहागी थाना अंतर्गत राजापुर गांव की एक महिला ने दो बेटियों के साथ सामूहिक सुसाइड कर ली है। जानकारी अनुसार चिल्ला-त्योंथर मार्ग स्थित टमस नदी के पुल से महिला अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा ली है। देर रात तीनों के लापता होने पर पुलिस को जानकारी दी गई है। मौके में पहुंचकर जांच में पुलिस को पुल के पास से महिला की चप्पलें मिली है। ऐसे में सुसाइड की आशंका हुई।

rewa children girl jumping into the river 1

रात में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए जिला मुख्यालय से होमगार्ड के गोताखोर और एसडीईआरएफ की टीम को मोटर बोट के साथ घटनास्थल पर बुलाया। शुक्रवार की सुबह 7 बजे से एसडीईआरएफ ने सर्चिंग शुरू कर दी। तब दोपहर एक बजे मां की लाश बरामद हो गई है। वहीं दोनों बच्चियों की डेड बॉडी अभी नहीं मिली है। सोहागी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घर वालों से सुसाइड का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय के अनुसार गुरुवार की रात 9 से 10 बजे के बीच राजापुर से फोन आया। कहा गया कि एक महिला दो मासूम बच्चों को लेकर टमस नदी में कूद गई है। सूचना के बाद थाने का अमला घटनास्थल पर पहुंचा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राधा देवी तिवारी पति उमाशंकर 35 साल, बड़ी बच्ची सृष्टि तिवारी 7 साल और मुन्नू तिवारी 4 साल लापता है।

जानकारी के बाद 22 सितंबर की सुबह 7 बजे से एसडीईआरएफ की 10 सदस्यीय टीम पहुंची। जो टमस नदी में लगातार सर्चिंग कर रही है। तब 6 घंटे बाद मां राधा देवी तिवारी की लाश को बरामद कर लिया गया है। तीन लोगों की आत्महत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+