Rewa Viral Video: एक जजमान के लिए भिड़ गए दो कथावाचक, हनुमान मंदिर में गर्दन दबोचकर दी पटखनी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के दो कथावाचकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। विवाद जजमान को कथा सुनाने को लेकर हुआ था। मंगलवार को दोनों ने एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए।
पूरा घटनाक्रम चिरहुला हनुमान मंदिर के पार्किंग स्थल का है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

दोनों ने एक दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए। बताया जा रहा है कि जजमान को कथा सुनाने के लिए दोनों कथावाचकों के बीच विवाद हो गया था। कथावाचकों के बीच हो रही मारपीट की घटना को देखकर आस पास मौजूद लोग दौड़े और दोनों पुजारियों को अलग कराया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ।
दरअसल, मंगलवार के दिन बडी संख्या में श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन करने प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर जाते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के साथ ही कथा भी सुनते हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालु कथा सुनने हनुमान मंदिर गए थे। उस दौरान मंदिर परिसर में ही उपस्थित एक कथावाचक जजमान से कथा सुनाने के लिए बातचीत कर रहे थे। वहां पर खड़े एक दूसरे कथा वाचक ने उसी जजमान से बात करनी शुरु कर दी और कम दाम में कथा सुनाने की बात कह दी।
इस दौरान जजमान से कथा सुनाने के लिए बातचीत कर रहे पहले कथावाचक आगबबूला हो गए और दोनों कथावाचकों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों कथावाचक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर मुक्के बरसाने शुरु कर दिए। मारपीट के बाद मौके पर उपस्थिति लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया।












Click it and Unblock the Notifications