Rewa News: मुर्गा बेचने से मना करने पर छोटे भाई को आया गुस्सा, बड़े भाई की डंडे से मारकर हत्या

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मुर्गा बेचने की बात पर शुरू हुए विवाद में युवक ने डंडे से बड़े भाई की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक सोहागी थाना क्षेत्र के चुनरी निवासी राजेश मांझी पिता रामसजीवन घर के मुर्गे को लेकर अपने छोटे भाई राजू मांझी के साथ विवाद हो गया था। दोपहर से ही उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई थी जिसे परिवार वालों ने बीचबचाव कर शांत करवा दिया था।

Rewa Rewa murder of cock brother

इसके बावजूद लगातार उनका विवाद चलता रहा। दोनों भाई अत्यधिक मात्रा में नशे का सेवन किए हुए थे। रात में उनके बीच फिर विवाद हो गया जिसमें राजू मांझी ने बड़े भाई राजेश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसे पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई। वारदात में प्रयुक्त डंडा उसने फेंक दिया था जो बरामद कर लिया गया है। हत्या कर मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी अपनी मां के साथ रहता था जबकि तीन भाई परिवार से अलग रहते थे। मां के पास मुर्गा था जिसे छोटे भाई ने 500 रुपए में बेच दिया था। इस बात पर बड़ा भाई नाराज हो गया और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी बाद में पैसा लौटाकर मुर्गा वापस ले आया था लेकिन तब तक विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था और तैश में आकर उसने अपने भाई की हत्या कर दी।

एसडीओपी त्योंथर उदित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक की उसके भाई ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+