Rewa News: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, दहेज की बुलेट से दूल्हे की मौत
Rewa News: रीवा जिले के सिमरिया से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। अभी तो दुल्हन के हाथों में मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। शादी के महज 9 दिन बाद ही उसके पति किशोर साकेत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
सेवा का जवान था मृतक
मामला सेमरिया थाना क्षेत्र के बमनी गांव का है। 29 वर्षीय ब्रज किशोर साकेत सेना का जवान है। बीते कुछ दिनों पहले ही उसकी शादी सतना जिले में वंदना साकेत के साथ तय हुई थी। शादी के लिए ब्रज किशोर 28 दिनों की छुट्टियां लेकर अपने गांव बमनी आया हुआ था।

9 दिन पहले हुई थी शादी
शादी की तैयारियां शुरु हुई और 21 अप्रैल को बमनी गांव से सतना जिले के लिए बारात रवाना हुई। बड़े धूमधाम से बारात सतना पहुंची और रस्मो रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। दूसरे दिन विदा हुई वंदना अपने ससुराल पहुंची। पूरा घर शादी की खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन शादी के 9 दिन बाद एक बड़ी अनहोनी हो गई। जिससे खुशियों वाले घर में मातम पसर गया।
दहेज की बुलेट ने ले ली जान
ब्रज किशोर साकेत, सुसराल की ओर से उपहार में मिली बुलेट से एक दोस्त के साथ 29 अप्रैल को किसी काम के सिलसिले से रीवा गया था। रात को अपने दोस्त के साथ बुलेट से वापस घर लौट रहा था। रात के करीब 9:30 बजे रास्ते में अचानक एक नहर के पास बुलेट से उसका नियंत्रण छूट गया और वह सूखे नहर में जा गिरी। घटना में ब्रज किशोर और उसका दोस्त विपिन पाण्डेय (23) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुखे नहर में गिरी बुलेट
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले भेजा। जहां डॉक्टरों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दुल्हन का रो-रो कर बूरा हाल
सेना का जवान ब्रज किशोर साकेत पश्चिम बंगाल में बाग डोगरा रेजिमेंट के मेडिकल डिपार्टमेंट में पदस्थता था। ब्रज किशोर की शादी बीते 21 अप्रैल को सतना जिले में वंदना साकेत के साथ हुई थी। पूरा परिवार शादी की खुशियों से अभी बाहर नहीं निकला था। लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था।इधर वंदना के हाथों में लगी मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उसके मांग का सिंदूर उजड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications