मुंबई में आयोजित होगी ISPL क्रिकेट लीग, अक्षय कुमार की टीम में खेलेंगे रीवा के नवनीत
Rewa News: भारत में पहली बार होने जा रहें आईएसपीएल के तर्ज पर इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रिकेट में रीवा का लाल अपने जलवे बिखेरने वाला है। इज इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रिकेट लीग का अयोजन बीसीसीआई की देखरेख में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री के द्वारा मुंबई में आयोजित कराया जा रहा है।
जिसमें 6 टीम में भाग लेंगी इसमें से एक टीम फिल्मी जगत के मशहूर एक्टर सुपर स्टार अक्षय कुमारकी टीम श्रीनगर के वीर है। इस टीम में रीवा निवासी क्रिकेटर नवनीत सिंह ठाकुर अपनी बेहतरीन बॉलिंग से विकेट लेते दिखाई देने वाले है।

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रीकेट का अयोजन मुंबई के ठाणे में स्थित एक क्रिक्रेट स्टेडियम में कल 6 मार्च को अयोजित होगा। यह लीग BCCI की देख रेख में होगा इस लीग का अयोजन क्रिकेट जगत के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के द्वारा कराया जाएगा।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रिकेट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी जिनसे चेन्नई, किलकाता, मुंबई, हैदरबाद बेंगलुरु और श्रीनगर की टीमें शामिल है।
इनमे से श्रीनगर के वीर टीम फिल्मी जगत के सुपर स्टार अक्षय कुमार की है और अक्षय कुमार की इस टीम से रीवा के रहने वाले नवनीत सिंह ठाकुर इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रीकेट के मैदान पर उतर कर अपना जलवा बिखेरेंगे। टीम के मलिक अभिनेता अक्षय कुमार ने 5 लाख रूपए की राशि से नवनीत को अपने टीम शमिल किया है।
कल 6 मार्च को शाम 7 बजे मुंबई के ठाणे में स्थित दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में शुरु होगा यह मैच श्रीनगर के वीर और माझी मुंबई के बीच खेला जाएगा. इस मैच में अक्षय कुमार की टीम श्रीनगर के वीर की और से रीवा के नवनीत सिंह ठाकुर मैदान पर होंगे। यह लीग इंडिया में पहली बार हो रही है। 6 मार्च से लीग के मैच शुरू होगें जिसका लाईव मैच का प्रसारण सोनी लिव टीवी चैनल में होगा।
बता दें की क्रिकेटर नवनीत सिंह ठाकुर रीवा के दीनदयाल कालोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता आर्मी से रिटायर्ड है। नवनीत ने अपनी पढ़ाई रीवा रीवा के टीआरएस कॉलेज से पूर्ण की थी। बर्ष 2009 में उन्होने क्रिकेट की दुनियां में कदम रखा और रीवा के रहने वाले दिनेश कुशवाहा को वह अपना गुरु मानते है। तकरीबन 15 वर्ष पूर्व दिनेश कुशवाहा के साथ रीवा के स्टेडियम में ही प्रेक्टिस करणी शुरु की और आज एक नया मुकाम हासिल कर लिया।
रीवा के रहने वाले क्रिकेटर नवनीत सिंह ठाकुर क्रिकेट की दुनियां में ऑल राउंडर है वह बल्लेबाजी के साथ ही अच्छे फील्डर भी है। लेकिन बॉलिंग में उन्हे महारत हासिल है इसके आलावा नवनीत लेफ्ट आर्म बॉलर है। अब कल मुंबई में होने जा रहें मैच के दौरान देखना होगा कि नवनीत सिंह ठाकुर क्रिकेट के मैदान में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों के किस तरह से छक्के छुड़ाते है।












Click it and Unblock the Notifications