कांग्रेस को वोट दोंगे तो वो भाजपा को जाएगा, फिर से विधायकों को खरीदकर BJP बना लेगी सरकार: CM भगवंत मान

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार प्रसार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। पिछले चुनाव में भी परिवर्तन हुआ पर खरीद-फरोख्त के चक्कर में सरकार गिर गई। सीएम भगवंत मान के साथ आप पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक भी मौजूद रहे। दोनों ने मिलकर APP प्रत्याशी सरिता पांडे के पक्ष में समर्थन मांगा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा डबल इंजन की सरकार। अरे इंजन में दम हो तो , एक ही इंजन में बहुत होता है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को वोट देंगे तो भाजपा को ही जाएगा। भाजपा फिर से कांग्रेस के विधायकों को खरीद कर सरकार बना लेगी चुनाव के अगले दिन ही कांग्रेस की जीतने वाले विधायक वोट लगा लेते हैं 'यहां जनता द्वारा चुने हुए विधायक सस्ते रेट पर मिलते हैं'।

Punjab CM Bhagwant Mann addressed public meeting for APP candidate in Sirmaur, Mauganj

भगवंत मान ने कहा कि अतरैला में दूर-दूर से लोग नव जवान महिलाएं बुजुर्ग आए हैं आपका आना बताता है कि प्रदेश में बदलाव के लिए लोग तैयार हैं। आपका चला हुआ एक-एक कदम हमारे सिर माथे पर है। मां ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बिजली मुक्त कर दी सरकारी स्कूलों का काया पलट कर रख दिया है। अब जज का बेटा, गरीब-झुग्गी वाले का बेटा एक ही बेंच पर पढ़ते हैं। गरीबों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 11 अक्टूबर की दोपहर 1:00 बजे सिरमौर विधानसभा के प्रत्याशी सरिता पांडे के लिए अतरैला में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे मऊगंज में आप प्रत्याशी उमेश त्रिपाठी के लिए और देवतालाब में आप प्रत्याशी दिलीप सिंह गुड्डू के पक्ष में जनसभा करने के लिए गए। इसके बाद शाम होते ही वह हवाई मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+