रीवा मॉडल साइंस और मऊगंज कॉलेज में प्रोफेसरों की हुई पदस्थापना, पहली बार यहां होगी आर्ट-कॉमर्स की पढ़ाई

APS University News: मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का वर्चुअल उद्घाटन किया है।

रीवा शहर की मॉडल साइंस कॉलेज को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया है। इसका लोकार्पण 14 जुलाई को किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरे प्रदेश में इसका लोकार्पण एक साथ किया है।

Rewa Model Science College

मध्य प्रदेश के हर जिले में एक कॉलेज को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस का दर्जा देकर नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। रीवा में माडल साइंस कॉलेज में अब तक साइंस ग्रुप की पढ़ाई होती रही है। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस का दर्जा मिलने के साथ ही यहां पर आर्ट और कामर्स के संकाय भी शुरू हो रही हैं।

इन संकायों का अब तक एक भी शिक्षक नहीं थे, जिसके चलते पढ़ाई की शुरुआत नहीं हो सकी है। अब लोकार्पण के साथ ही पढ़ाई भी शुरू होगी। इसके लिए दूसरे कॉलेजों से प्राध्यापकों को यहां पर पदस्थ किया गया है।

जिसमें सहायक प्राध्यापक सुल्भा सिंह इतिहास जीडीसी, प्राध्यापक प्रीती पांडेय राजनीति शास्त्र टीआरएस कालेज, स्वाती शुक्ला समाज शास्त्र जीडीसी, शिवकुमार दुबे भूगोल टीआरएस कालेज, मनीष कुमार शुक्ला वाणिज्य टीआरएस कॉलेज, अविनाश कुमार दीक्षित भौतिक शास्त्र पीजी कॉलेज सतना आदि को रीवा के प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में पदस्थ किया गया है। टीआरएस कॉलेज के समाजशास्त्र के अखिलेश शुक्ला को सीधी, इतिहास के सुशील कुमार दुबे को सिंगरौली, संगीत के नित्यानंद चौधरी को सिंगरौली भेजा गया है।

मऊगंज में इनकी पदस्थापना
मऊगंज जिले में शहीद केदारनाथ महाविद्यालय को एक्सीलेंस कालेज का दर्जा दिया गया है। यहां पर भी दूसरे कालेजों से प्राध्यापकों को पदस्थ किया गया है। कन्या महाविद्यालय रीवा के रसायत शास्त्र के प्राध्यापक कैलाशनाथ शर्मा, टीआरएस कालेज से गणित के सुनील कुमार सोधिया, अजयगढ़ महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र के रामभुवन पटेल को पदस्थ किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+