Haryana News: 'बसंती' के लिए 'वीरू' बना युवक! 72 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Haryana News: शोले फिल्म का वह मशहूर सीन तो आप सभी को याद होगा, जहां वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर मौसी से बसंती का हाथ मांगता है। ठीक वैसा ही एक बेहद रोमांचक और खतरनाक नजारा हरियाणा के सोनीपत में देखने को मिला।

फर्क सिर्फ इतना था कि यहां वीरू पानी की टंकी पर नहीं, बल्कि करीब 72 फीट ऊंचे हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ा था। यह घटना सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास मौजूद प्याऊ मनियारी इलाके की है।

haryana-sonipat-man-climbs-high-voltage-power-towe

यहां रहने वाला एक युवक अचानक गुस्से में 220 केवी के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। उसे इतनी ऊंचाई पर खतरनाक तरीके से खड़ा देखकर स्थानीय निवासियों और राहगीरों के होश उड़ गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो सीधे बिजली के टावर पर चढ़ गया

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी प्रेमिका के पिता से शादी की बात करने गया था। उसे उम्मीद थी कि परिवार इस रिश्ते के लिए मान जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लड़की के पिता ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। यह बात युवक को बहुत बुरी लगी। वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। गुस्से और निराशा में उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे सभी की सांसें अटक गईं।

शादी से इनकार मिलने के बाद युवक सीधे हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर पहुंचा। देखते ही देखते वह टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई करीब 72 फीट थी। इतनी ऊंचाई पर युवक को देखकर आसपास मौजूद लोग डर गए। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

समय रैना के गुगली सवाल पर UP पुलिस कांस्टेबल का 'स्मार्ट' जवाब, BJP नेता हुए मुरीद, तारीफ में क्या कहा?
समय रैना के गुगली सवाल पर UP पुलिस कांस्टेबल का 'स्मार्ट' जवाब, BJP नेता हुए मुरीद, तारीफ में क्या कहा?

इलाके में मची अफरा-तफरी, बिजली विभाग ने काटी सप्लाई

सरोज अचानक भागते हुए आया और 220 केवी (KV) की हाईटेंशन लाइन वाले ट्रांसमिशन टावर पर फटाफट चढ़ने लगा। उसे इतनी ऊंचाई पर चढ़ता देख आसपास के लोगों की सांसें अटक गईं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जैसे ही इस बात की खबर प्रशासन को मिली, सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। कुंडली थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

किसी भी अनहोनी या करंट लगने के डर से बिजली निगम ने तुरंत एहतियात के तौर पर उस पूरी हाईटेंशन लाइन की बिजली आपूर्ति (पावर सप्लाई) को बंद कर दिया। हालत बिगड़ती देख एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुला लिया गया था।

हाईवे पर लगा लंबा जाम- 5 घंटे बाद माना 'वीरू'

जब सरोज टावर के बिल्कुल ऊपर पहुंच गया, तो नीचे खड़े सैकड़ों लोग उसका वीडियो बनाने लगे। नेशनल हाईवे 44 (NH-44) के किनारे गाड़ी रोक-रोककर लोग तमाशा देखने लगे, जिसकी वजह से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी बलवान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

ऊपर चढ़ा युवक नीचे आने को तैयार नहीं था। पुलिस और अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए उसे लगातार समझाने की कोशिश की। करीब 5 घंटे तक चले इस लंबे ड्रामे के बाद आखिरकार देर शाम सरोज अधिकारियों की बात मान गया और धीरे-धीरे सुरक्षित नीचे उतर आया।

जैसे ही वह नीचे उतरा, नीचे खड़ी पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। पुलिस तुरंत उसे हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है और उसकी काउंसिलिंग (मानसिक जांच) भी कराई जा रही है।

J&K Viral Video: गर्मी की छुट्टियां मांगने वाला 12 साल का बच्चा कौन है? मंत्री पर टिप्पणी के बाद एक्शन में CWC
J&K Viral Video: गर्मी की छुट्टियां मांगने वाला 12 साल का बच्चा कौन है? मंत्री पर टिप्पणी के बाद एक्शन में CWC
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+