Jan Aashirwad Yatra: जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री रीवा की जनता से मांगा आशीर्वाद
Jan Aashirwad Yatra: विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से प्रारंभ हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा रीवा जिले में 6 सितंबर को प्रवेश हुई। जन आशीर्वाद यात्रा सेमरिया विधानसभा नगर से शुरू हुई जिसका कार्यकर्ता और जनता ने स्वागत किया गया।
यात्रा में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, विंध्य के प्रभारी सतना सांसद गणेश सिंह, जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह और सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने रथ में सवार होकर भाजपा सरकार की उपलब्धि की नई।

जन आशीर्वाद यात्रा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले की हम जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से बोलने नहीं, बल्कि पूछने आए हैं। जनता यह बताए कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के पहले भी इसी तरह आप लोगों के कार्य होते थे क्या। , संबल योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कभी पहले भी मिला था। आज प्रधानमंत्री मोदी लगातार आपकी चिंता कर रहे हैं।किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से आप लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रहे है। यह तभी से हो रहा है, जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह की सरकारें आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि आप लोग सतर्क रहें। अगर गलती से भी कांग्रेस की सरकार आ गई तो आपके लिए योजनाएं बनाना तो दूर, जो चल रहीं हैं वो भी बंद हो जाएंगी।
सभा को संबोधित करते हुए रीवा विधायक मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाप्त किया। देश के अंदर भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो 20 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी जन आशीर्वाद यात्रा निकालती है और जनता का आशीर्वाद मांगता। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह तो कहते ही थे कि चुनाव वोट से नहीं मैनेजमेंट से जीते जाते है।
जनसंपर्क मंत्री ने कहा कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन सत्ता पाने के बाद काम नहीं करना जानती। अगर काम करना चाहती, तो बाणसागर परियोजना कब की पूरी हो गई होती। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है। लगातार विकास हो रहे हैं। बाणसागर परियोजना का पानी गांव-गांव खेत-खेत पहुंच रहा है और विंध्य क्षेत्र का विकास भी हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications