Rewa News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह में एक दूजे के हुए 720 जोड़े, आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रविवार 12 मार्च को रीवा नगर निगम एवं जिला पंचायत रीवा द्वारा आनंद नगर के पंचम पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 160 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana rewa

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह के तहत सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया जा रहा इसी के तहत 11 मार्च को 560 जोड़े एवं 12 मार्च को 160 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अब तक 720 जोड़े का विवाह संपन्न हो चुका है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत 11 मार्च शनिवार को रीवा जिले के त्योंथर और नईगढ़ी, सिरमौर,जवा, क्षेत्र में पात्र कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में कुल 560 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें से त्योंथर में 102 सिरमौर क्षेत्र में 175, जावा में 142, और नईगढ़ी क्षेत्र में 141 लड़कियों का विवाह संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाहित कन्याओं को 11 हजार रुपये की राशि एवं 38 हजार रुपये की सामग्री प्रदान की गई। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्रा,विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और हितग्राही एवं उनके परिवार वाले मौजूद रहे।

Mukhyamantri Kanya Vivah rewa

रविवार को 160 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 12 मार्च रविवार को भी रीवा नगर निगम तथा जनपद पंचायत रीवा द्वारा पंचम पैलेस आनंद नगर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 160 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। परंपरागत रीति रिवाज के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी करायी गयी। वैदिक मंत्रों के बीच वर कन्या ने सात फेरे लिए। पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कन्या पूजन करके विवाह समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने नवयुगलों को कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली उपहार सामग्री प्रदान की। शुक्ल ने नवयुगलों को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशिर्वाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+