Rewa News: सांसद ने निकाली ऐसी आवाज, इंटरनेट में हो गया वायरल, Video देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Rewa News: मध्य प्रदेश के सांसद जनार्दन मिश्रा आज एक बार फिर चर्चा में हैं। बीजेपी सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोयल की आवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल रीवा के समदडिया होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। जब जनार्दन मिश्र अपना भाषण देने पहुंचे, तो उन्होंने अचानक कोयल की आवाज निकलकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर डाली और लोग तालियां बजाने लगे।

जनार्दन मिश्र पिछले 2 बार से रीवा से सांसद हैं और फिर इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। जब उन्होंने पहले एक बार 'कू' बोला, तो लोग भौंचक्के रह गए। इससे पहले कि लोग कुछ सोच या समझ पाते, जनार्दन मिश्रा ने दूसरी बार फिर 'कू' की आवाज निकल दी। इसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इस तरह से सांसद ने माहौल को हल्का-फुल्का कर दिया।
इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल की 4जी, राफेल की खरीद जैसे मुद्दों पर भी बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस मामले को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि जनार्दन मिश्र पीएम नरेंद्र मोदी के पसंदीदा सांसदों में से एक हैं। जनार्दन ने कचरे का ठेला लेकर घर-घर से कचरा उठाने और कोरोना काल में शौचालय साफ करते हुए देखे गए हैं।
रीवा सांसद का हुनर चर्चा का विषय बना हुआ है..... pic.twitter.com/tkGScxJG6t
— MISSON MP ELECTION (@Nai_yatra) March 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications