Rewa News: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा कैसे लोकसभा चुनाव में 400 के लक्ष्य को करेगी हासिल
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में विकास और जनकल्याण के बल पर 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगी। भाजपा रीवा लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर पार्टी को हार मिली हो या कम मत प्राप्त हुए हों, उन बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्य करें।

बता दे आज मध्यप्रदेश के मंत्री व रीवा क्लस्टर प्रभारी प्रहलाद सिंह पटेल ने मऊगंज जिले में पार्टी के नवीन जिला कार्यलय और लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक गिरीश गौतम, सांसद व रीवा लोकसभा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा भी शामिल हुए
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि देश में पहली बार 10 वर्षों की मोदी सरकार के ऊपर कोई भी आरोप नहीं है। भाजपा अपने कामों के बल पर गरीब कल्याण और विकास के माध्यम से देश में 400 पार का लक्ष्य पूरा करने जा रही है। पूरे देश में भाजपा के लिए अनुकूल स्थिति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जहां अधिक मतदान होगा, वहां पार्टी को अधिक मतों से जीत मिलेगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ रीवा लोकसभा प्रत्याशी श्री जनार्दन मिश्रा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करें।
पूजा-अर्चना कर किया कार्यालय का शुभारंभ
प्रहलाद सिंह पटेल ने मऊगंज जिले के पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। मंत्री पटेल और लोकसभा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा ने मऊगंज जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा को पदभार भी ग्रहण कराया।
अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
मऊगंज में पार्टी कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष मोहम्मद आरिफ अजीज, मोहम्मद अच्छेलाल शाह, श्री के शहीद अफरीदी, श्री मोहम्मद फैज, शाहबाज, सलमान, श्री तौफीक, श्री शफीक, श्री रमजान, अकबर, शमी सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री पटेल ने पार्टी में शामिल होने वालों को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications