MP: प्रधानमंत्री मोदी का अप्रैल में दूसरी बार एमपी का दौरा, विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे बड़ी घोषणाएं

PM Modi Rewa Visit: विंध्य क्षेत्र में भाजपा ने अपना फोकस बढ़ा दिया है। फरवरी में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। विंध्य क्षेत्र के 7 जिलों में 30 सीटें हैं।

Narendra Modi

PM Modi Rewa Visit: मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और एमपी में होने वाले चुनाव के लिए मुख्य पार्टियां पूरी तैयारी में लगी हुई हैं। भाजपा की बात करें तो लगातार राष्ट्रीय नेता एमपी का दौरा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मध्य प्रदेश पहुंचे थे। अब 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी विंध्य क्षेत्र के रीवा पहुंचने वाले है। कार्यक्रम में कई सौगातें दे सकते हैं। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बीते दिनों मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा किया था। इसके बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा खास माना जा रहा है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी का एक ही महीने में ये दूसरा मध्य प्रदेश दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा में आयोजित होने वाले पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा पहुंचकर तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

लोक नृत्यों की होगी प्रस्तुति: पीएम नरेंद्र मोदी के रीवा आगमन पर एमपी के विभिन्न क्षेत्रों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ स्वागत किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे रीवा शहर में घर-घर पीले चावल बांटकर लोगों को आयेाजन में आने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।

विकास कार्यों का शिलान्यास: चुनावी वर्ष में भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियां लोगों को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। इस आयोजन के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी विंध्य को कई सौगात देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में करीब सात हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

Rewa Narendra Modi,

अप्रैल महीने में दूसरी बार एमपी दौरा: एक अप्रेल को प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 11वीं और एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये रेल भोपाल से दिल्ली तक चलाई जा रही है। जो महज सात घंटे 50 मिनिट में पूरा सफर तय करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही महीने में दूसरी बार मध्यप्रदेश का दौरा कहीं न कहीं आने वाले एमपी विधान सभा चुनाव की तैयारीयाें जोड़कर देखा जा रहा है।

रीवा शहर की व्यवसाय दुकाने रहेंगी बंद: सुरक्षा के मद्देनजर रीवा जिले में सोमवार यानि 24 अप्रैल को रीवा मुख्यालय की सभी व्यावसायिक संस्थानों और दुकानों को साप्ताहिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय दुकान और स्थापना अधिनियम 1958 की धारा-13 के तहत लिया गया है। इस दिन बाजार बंद रहेगा इसलिए लोग अपनी जरूरतों के लिए अन्य दिन दुकानों से समान खरीद लें ताकि उस दिन आपको किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+