मध्य प्रदेश में कांग्रेस 8 से 10 सीटें जीतेगी, रीवा कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में अजय सिंह का जवाब

Rewa Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश के रीवा लोकसभा सीट में बीजेपी के बाद कांग्रेस भी अपनी ताकत झोकते हुए दिखाई दे रही है। गुरुवार को रीवा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्यासी नीलम मिश्रा के नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व एक सभा का अयोजन किया गया।

जिसने राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह सिंघार, सांसद अरुण यादव, और चोरहट विधायक अजय सिंह राहुल शामिल हुऐ और कार्यकर्ताओं के बीच जीत का मंत्र फूंका।

Congress candidate nomination Ajay Singh

एमपी में कांग्रेस की 10 सीट अनुमान

रीवा संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलम मिश्रा के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे सीधी विधायक अजय सिंह राहुल ने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में हमारा एक अच्छा प्रयोग रहेगा और हमारी भाभी नीलम मिश्रा चुनाव जीतेंगी यह यही हमारा लक्ष्य है। अजय सिंह राहुल ने कहा की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी वह समय बताएगा लेकिन हमारा अनुमान है की इस बार आठ से दस सीटें हमारी होंगी।

2023 के परिणामों से सीख लेकर लड़ेंगे लोकसबाह चुनाव

2023 के विधान सभा चुनाव में आए चुनावी परिणामाम को लेकर अजय सिंह राहुल ने कहा की उन्हे भी पता नही था की उनकी सरकार वापस लौटेगी इस बात की चर्चा पुरे मध्यप्रदेश में थी कारण क्या था यह हम नहीं कहना चाहते। लेकिन अब 2023 के विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए इस बार लोकसभा में पूरी ताकत से चुनाव लडेंगे। चुनावी मुद्दों को लेकर अजय सिंह राहुल ने कहा की लोकसभा में संविधान बचाना सबसे जरूरी है। जिस तरह से इनके कार्यकाल में शासन स्तर पर भ्रष्टाचार पनपा है। उसमे पिछ्ले 10 सालो से बेरोजगारों से छलावा हुआ है। आपके ही खाते में 15 लाख नही आए उससे आप सुखी है या दुखी है आप लोग खुद बताए।

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांठी ने खुलवाया था राम मंदिर का ताला

बीजेपी के कराए गए विकास कार्यों के मुद्दे और राम मंदिर निर्माण पर पर वोट मांगने के सवाल पर अजय सिंह राहुल बोले की अगर पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी राम मंदिर का ताला नही खुलवाते तो शायद मन्दिर नही बन पाता और मंदिर अभी तक मन्दिर नही बना है किस तरह से प्राण प्रतिष्ठा हुइ है यदि किसी भी जानकर पंडित से पूछा जाए तो जबतक गुम्मज नही लगता तबतक प्राण प्रतिष्ठा नही होती।

बीजेपी प्रत्यासी के बयान पर पलटवार

बीजेपी प्रत्यासी जनार्दन मिश्रा के द्वारा दिए गए कांग्रेस शराब पैकारी करने वाली पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा की उलटे सीधे आरोप लगाने कोई मतलब नहीं है कोई बिल्डर माफिया है कोई जमीन माफिया है सिर्फ और सिर्फ मुद्दों पर बात करे अजय सिंह राहुल का यह बयान कही कही न कही उपमुख्यमंत्री की ओर इशारा कर रहा था।

कांग्रेस नेताओ के पार्टी छोड़ने पर बोले अजय सिंह राहुल

बडी संख्या में कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अजय सिंह राहुल ने कहा की भारतीय जानता पार्टी में जो भी सम्मान मिला है। उसमे वहां के मंत्रियों ने क्या कहा है पूरा कचरा माल हमारे यहां आ गया है अब उस कचरा माल के बारे में हम लोग क्या कह सकते है।

संविधान को बचाना है तो विपक्ष को मजबूत बनाएं विवेक तनखा

वहीं कांग्रेस द्वारा अयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी चाहे जो भी नारा दे लेकिन यह चुनाव जनतंत्र और प्रजातंत्र को बचाने का चुनाव है। देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। अगर बीजेपी ये चुनाव जीतेगी तो 2029 में एक ही पार्टी बचेगी जो बीजेपी होगी अगर आपको वह मंजूर है। अगर आपको वह मंजूर है और इस तरह का प्रजातंत्र मंजूर है तो बाकायदा आप लोग बीजेपी को ही वोट दीजिए अगर आप लोग संविधान और प्रजातंत्र की रक्षा करना चाहते है तो विपक्ष को मजबूत करना होगा जिससे देश और संविधान सुरक्षित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+