Rewa News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर पति-पत्नी ने पड़ोसी को बनाया दुल्हन, फिर 55 साल के दूल्हे ने मचाया कांड
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली नाबालिग युवती को पहले नौकरी दिलाने का लालच दिया।
फिर उसे ले जाकर एक रात की दुल्हन बना दिया। पीड़िका की मां की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में केस दर्ज हुआ है। फिलहाल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 55 वर्षीय मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।

पूरा मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी पति-पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच डीएसपी प्रतिभा शर्मा के द्वारा की गई।
मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि इस घटना में ग्राम लोहा निवासी कमलेश सोंधिया और उसकी पत्नी सुमन सोंधिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। डीएसपी प्रतिभा शर्मा के मुताबिक 15 दिसंबर को नाबालिग पीड़िता अपने पड़ोसी पति-पत्नी के यहां घूमने गई थी। यहां उसे नौकरी दिलाने की बात कहते हुए आरोपी पति-पत्नी उसे अपने साथ ले गए और एक 55 वर्षीय बुजुर्गों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार आरोपी लड़की को मैनपुरी गांव में ले गया था। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो चुका है। इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications