Rewa News: विदाई से पहले दुल्हन ने रखी शर्त, बारातियों को देनी पड़ी शपथ, हर तरफ छाया वीडियो

Rewa News: रीवा जिले में हुई एक अनूठी शादी में शामिल लोगों ने दुल्हन के द्वारा लिए गए एक निर्णय की जमकर सराहना की। लोगों ने वर-वधू को जीवन भर सुखी रहने का आशीर्वाद दिया और उनके निर्णय को अन्य लोगों के लिए उदाहरण बताया।

Rewa bride administered oath of non-intoxication

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नशामुक्ति के लिए दुल्हन की अनोखी पहल देखी गई। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी संपन्न होने के बाद बिदाई से ठीक पहले दुल्हन बाराती और घरातियों को सपथ दिलाते हुई दिखाई दे रही है। [वीडियो नीचे]

Recommended Video

      Rewa News: विदाई से पहले दुल्हन ने रखी शर्त, बारातियों को देनी पड़ी शपथ, हर तरफ छाया वीडियो

      रीवा पड़रा स्थिति कालोनी में आयोजित शादी समरोह में उपस्थित लोगों ने दुल्हन ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। रीवा शहर स्थित पड़रा निवासी सुजीत द्विवेदी की बेटी वसुंधरा का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। वैवाहिक आयोजन के शुभ अवसर पर वसुंधरा ने समाज को नशा मुक्ति से दूर रखने के लिए एक खास संदेश दिया है। शादी संपन्न होने के बाद बिदाई से पहले वसुंधरा ने घरातई और बराती दोनों पक्षों को कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई है।

      आपको बताते चलें कि दुल्हन वसुंधरा के पिता सुजीत द्विवेदी समाज सेवी है। पिछले 20 वर्षों से सुजीत द्विवेदी समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके है। सुजीत द्विवेदी की बेटी वसुंधरा द्विवेदी के शादी गंगेव के पास पहरखा का गांव में कृष्ण कांत तिवारी के साथ संपन्न हुई है।

      जानकारी अनुसार दुल्हन पिता से प्रेरित होकर वसुंधरा पहले भी कई बार ब्लड डोनेट कर लोगों को नया जीवन दिया है। अब एक बार फिर वसुंधरा ने अपनी ही शादी के अवसर पर विदाई के समय घरआती और बराती पक्ष के लोगों को नशा से दूर रहने के लिए शपथ दिलाकर समाज के लिए एक खास संदेश दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+