Rewa: एक्स बॉयफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए नए प्रेमी का इस्तेमाल, खौफनाक है इस नाबालिग गर्लफ्रेंड की कहानी

Rewa News: रीवा जिले में बीते कुछ दिन पहले हुए एक युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। इस वारदात में पुलिस ने नाबालिक प्रमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

rewa girlfriend x boyfriend murdered

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की नाबालिक गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।प्रेम प्रसंग से जुड़े इस वारदात में युवक की हत्या उसकी नाबालिग प्रेमिका ने ही कराई थी। हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पूर्व गर्लफ्रेंड जो नाबालिग है। उससे पूछताछ की। तो उसने जानकारी दी कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड को अपने रास्ते से हटाने के लिए जाल बिछाया था। रात में अपने पहले बॉयफ्रेंड को फोन कर सुनसान क्षेत्र में बुलाया। वारदात स्थल पर पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की लाठी और डंडे से जमकर मारपीट की फिर सर पर पत्थर पटक कर बेरहमी से उसका मर्डर कर दिए। लाश को नाले में छिपाया और घटनास्थल से भाग गए।

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों पहले जवां थाना इलाके के ग्राम सितलहा स्थित बाबा की बगार निवासी बिहारी लाल माझी पिता अच्छेलाल माझी 15 मई को शादी कार्यक्रम के लिए घर से निकला था। जिसके बाद वह लापता हो गया था। बाद में उसकी लास अतरैला थाना क्षेत्र के गंज गांव में बरामद हुआ था। आरोपियों ने मर्डर कर उसकी लाश नाले में छिपा दिया थे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और हत्या की जांच में जुट गई।

घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना टीआई के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। पुलिस ने संदेहियो की धरपकड़ की तो नाबालिग से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया तो युवक के हत्याकांड का राज सामने आ गया। उसने घटनाक्रम कबूल लिया। हत्या में शामिल लोगों का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने बाकियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+