MP News: रीवा में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान भरेंगे हुंकार, 20 अगस्त को होगी AAP की रैली

Madhya Pradesh Elections 2023:

Madhya Pradesh Elections 2023: एमपी के इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत ही आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के रीवा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

आप पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने केजरीवाल के रीवा में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के लिए आज दोगुनी खुशी का दिन है। एक ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है और उसी दिन उनका मध्य प्रदेश का दौरा तय हुआ है। अरविंद केजरीवाल रीवा में रविवार को आएंगे जहां वो टाउन हॉल में आम जनता से संवाद करेंगे। मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की 'गारंटी' की घोषणा करेंगे।

Arvind Kejriwal program in Rewa

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज सिंह ने कहा कि एमपी में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ रहेगी। हमारी चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है और जल्द ही आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों का घोषणा कर देगी।

केजरीवाल अपने विंध्य दौरे के समय मध्य प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर बिजली और पानी की फ्री सुविधा देने की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी गारंटियां दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+