Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rewa News: घर में घुसे चोर को परिजनों ने पकड़ा, 7 दिन तक कमरे में बंद रखा, अब जाएंगे जेल

Rewa News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में बीते 21 दिन पूर्व हुई अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस विवेचना करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की है।

पुलिस से जानकारी अनुसार चोरी की नीयत से घर में घुसे शख्स को बेरहमी से पीट-पीट कर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

dead body kept in house mauganj rewa,

जुर्म से बचने के लिए सात दिनों तक अधजली लाश को घर के अन्दर ही छुपाए रखा। इसके बाद जब आसपास बदबू फैली तो पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश को साड़ी और कंबल में लपेटा फिर घर से दूर एक खेत में ठिकाने लगाया। मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंर्तगत स्थित ग्राम खोड़वानी गांव का है।

इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मऊगंज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया की थाना शाहपुर अंतर्गत 2 फरवरी को ग्राम खोड़वानी निवासी संतोष कोल अचानक लापता हो गया था। जिसका शव करीब एक हफ्ते बाद ग्राम ब्रह्मगढ़ में ट्रांसफार्मर के नीचे अधजली हालत में पड़ा मिला था।

घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जिसके बाद प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा था। थाना पुलिस ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरु की तो, कुछ संदेहियों के नाम भी सामने आए जिनसे पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना के समय सभी आरोपी मुकेश साकेत के घर में जुआं खेल रहे थे। उसी दौरान पास के घर में एक चोर घुस गया चोर-चोर की आवाज सुनकर सभी उस घर में पहुंचे और लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कमरे में ले जाकर पेट्रोल से जलाकर शव को कमरे में छिपा दिया और करीब सात दिनों तक वहीं रखे थे। जब शव से बदबू आने लगी तो उसे साड़ी और कंबल में लपेटकर साइकल पर रखकर खेत में ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपी मोहित साकेत, मुकेश साकेत, धर्मेंद्र साकेत और और रंजीत साकेत को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, ये सभी आरोपी ब्रह्मगढ़ के ही रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+