Rewa News: भाजपा महासचिव मैहर मां शारदा के दर्शन कर सेमरिया पहुंचे, कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
Rewa News:
Rewa News: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रीवा प्रवास पर है। मंगलवार की सुबह इंदौर एयरपोर्ट से बाई प्लेन जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से सतना जिले के मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन कर कार्यकताओं से मुलाकात की, मैहर में ही इंडियन काफी हाउस के सामने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय NH-30 के रास्ते अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां मैहर ढाबे के पास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गर्भजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पाटन विधानसभा के वरिष्ठ बीजेपी नेता, मंडल पदाधिकारी राज्यमंत्री के समर्थक मौजदू रहे।

कैलाश विजयवर्गीय काफिले के साथ ढेकहा, बनकुईया-बीड़ा तिराहा होकर सेमरिया के लिए रवाना हो गए है। दोपहर 1 बजे रीवा के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के नगर में सेमरिया विधायक द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ओजस्वी भाषण से तरो ताजा कर दिया। वर्ष 2008 में गठित सेमरिया विधानसभा में लगातार 3 बार से भाजपा जीत रही है।












Click it and Unblock the Notifications