Rewa: मऊगंज में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबीयत बिगड़ी, भोपाल किया गया रेफर
Independence Day 2023:
Independence Day 2023: मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम नवनिर्मित मऊगंज जिला जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर गए हैं। उनकी तबियत अचानक खराब होने से अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभालते हुए कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया।
जानकारी अनुसार उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम ने 15 अगस्त के अवसर पर मऊगंज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। बताया जा रहा है कि अब उनकी तबियत ठीक है।

बताते चलें कि 15 अगस्त से मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बन गया है। नवनिर्मित मऊगंज जिला रीवा की तीन तहसीलों को मिलाकर बनाया गया है। जिले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की भी पदस्थापना की गई है। कलेक्टर के रूप में अजय श्रीवास्तव भागदौड़ की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को बनाया गया है। हालांकि रविवार (13 अगस्त) को सबसे पहले सोनिया मीना को नए जिले मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया था। लेकिन 4 घंटे बाद आदेश में बदलाव करते हुए अजय श्रीवास्तव को कलेक्टर बनाया गया है।
रायसेन में स्वास्थ्य मंत्री भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में चक्कर खाकर गिरे: रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी भी को अचानक चक्कर आ गया। वे भी मंच पर गिर गए। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य परेड में सीएम शिवराज के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी उन्हें रायसेन जिला अस्पताल ले गए।












Click it and Unblock the Notifications