Rewa News: रीवा में 36 करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टरों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास, विधायक ने किया भूमिपूजन
Rewa News: मध्य प्रदेश पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत लोक निर्माण विभाग पीआईयू द्वारा रीवा शहर स्थित सुपर स्पेशलिटी परिसर में ही डॉक्टर्स के लिए 35 करोड़ की लागत से बहुमंजिला सर्वसुविधायुक्त आवासीय भवनों का निर्माण किया जायेगा। रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस कार्य का भूमिपूजन किया।
विधायक ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने अच्छा काम कर रहे हैं। जिससे रीवा की लोकप्रियता चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ी है। कोविड-19 में चिकित्सकीय स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। अब विंध्य क्षेत्र के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वरदान साबित हो रहा है। दिन रात मेहनत कर डॉक्टर्स कठिन से कठिन ऑपरेशन कर रहे हैं।

बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज हो रहा है। जिससे विंध्य क्षेत्र के अलग-अलग जिलों के लोगों को अब रीवा संभाग से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। हमारा प्रयास है कि रीवा मेडिकल हब बने। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तारीकरण का काम भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। ताकि यहां और अधिक मरीजों को इलाज की सुविधा मिलने लगे। इस अस्पताल में शीघ्र ही किडनी ट्रान्सप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी।
15 करोड़ की लागत से गांधी स्मारक चिकित्सालय का कायाकल्प कराया गया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर्स को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आठ मंजिल की चार बिल्डिंग बनाई जाएगी। जो सर्वसुविधायुक्त होंगी। ताकि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में ही अच्छे माहौल में रहकर डॉक्टर्स मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवाएं दे सकें। शीघ्र ही रीवा में हवाई अड्डा भी शुरू हो जाएगा।
रीवा नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय ने राजेंद्र शुक्ला के कामों की सराहना की। मेडिकल कालेज के डीन डॉक्टर मनोज इंदुलकर ने बोले कि रीवा विधायक के प्रयासों से अस्पताल को आसानी से बजट की उपलब्धता हो रही है। रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना बड़ी उपलब्धि है। अब यहां के डॉक्टर्स को बेहतर आवासीय सुविधा भी मिलेगी। वह अधिक लगन के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications