झारखंड में भाजपा की सरकार, लेकिन कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि झारखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? सत्ता तो मिल गई अब यह सवाल उठ रहा है कि वहां मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी?

इस सवाल से भी एक बड़ा सवाल जो सबके मन में है वो ये कि क्या इस बार कोई आदिवासी मुख्यमंत्री बनेगा या नहीं। आपको बता दे कि झारखंड राज्य के निर्माण के बाद से अभी तक जितने मुख्यमंत्री हुए वे सभी आदिवासी रहे हैं। ऐसे में क्या एकबार फिर राज्य में आदिवासी सीएम बनेंगे। दरअसल ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तर्ज पर ही झारखंड और जम्मू कश्मीर में बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़ा था। अब ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि कौन बनेगा मुख्यामंत्री।
कल दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला किया जाएगा। हलांकि इस कतार में जो तीन नाम सबसे आगे चल रहे है उनमें दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा, भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी रघुबर दास और संघ के कार्यकर्ता रह चुके सरयू राय प्रमुख हैं।
अर्जुन मुंडा के हाथ में कमान सौपी जाए इसकी संभावना कम ही लगती है।
दरअसल इसके पीछे वजह है कि उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वो अपने एक निर्वाचन क्षेत्र खरसावां से चुनाव हार गए। ऐसे में रघुबर राय और सरयु राय की उम्मीदें काफी ज्यादा है। सीएम की रेस में पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का नाम भी उछाला जा रहा है, लेकिन उनकी उम्र देखते हुए इस बात की संभावना कम ही लगती है कि उन्हें यह पद मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications