धोनी की तारीफ करते वक्त शरद पवार ने खोला राज, बताया किसने सुझाया था कप्तानी के लिए नाम ?

रांची। झारखंड के रांची पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। शरद पवार ने धोनी को भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय दिया। इसके साथ ही उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया था।

Sharad Pawar

धोनी की तारीफ करते हुए शरद पवार ने कहा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को महानता तक पहुंचाया। भारतीय टीम के इंग्लैण्ड दौरे के दौरान राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा कि कप्तानी से उनका खेल प्रभावित हो रहा है वह इसे छोड़ना चाह रहे हैं। तब मैने सचिन तेंदुलकर से कप्तान बनने के लिए कहा लेकिन उन्होंने भी इनकार कर दिया।"

उन्होंने आगे कहा "तब मैने सचिन से कहा फिर देश का नेतृत्व कौन करेगा ? उन्होंने धोनी का नाम सुझाते हुए कहा कि हमारे पास ऐसा खिलाड़ी है जो भारतीय क्रिकेट को दुनिया में मशहूर कर सकता है। और इस तरह धोनी को जिम्मेदारी दी गई जिनके नेतृत्व ने भारतीय क्रिकेट को दुनिया में पहचान दिलाई।"

धोनी का होमटाउन है रांची
शरद पवार झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। राजधानी के हरमू मैदान में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एनसीपी नेता ने बिरसा की धरती पर आने को अपना सौभाग्य बताया।

बता दें रांची महेंद्र सिंह धोनी का होमटाउन भी हैं। रिटायरमेंट के बाद धोनी अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं। इस समय राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर उन्होंने फॉर्मिंग भी शुरू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+