मुंशी कहता है कि तुम लोग मेरा ख्याल रखो और मैं तुम लोगों का ख्याल रखूंगा, महिला पुलिसकर्मी ने लगाया आरोप

रांची। झारखंड पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला सिपाही के साथ यौन शोषण का मामला उजागर हुआ। प्रदेश की राजधानी रांची पुलिस लाइन में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने मुंशी पर ड्यूटी आवंटित करने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने रांची के एसएसपी से लेकर आईजी तक की है। इसके अलावा अपनी शिकायत की एक कॉपी मुख्यमंत्री, गृह सचिव और मुख्य सचिव को भी भेजी है।

महिला पुलिसकर्मी की हो चुकी है शादी

महिला पुलिसकर्मी की हो चुकी है शादी

महिला पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद से ही झारखंड पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। महिला सिपाही की यौन शोषम के लेकर शिकायत मिलने के बाद रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर को पूरे मामले की जांच का निर्देश देते हुए जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी तय हो चुकी है।

मुंशी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

मुंशी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

फिर भी मुंशी उसे प्रताड़ित करता था, जिससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर रांची के एसएसपी ने मामले की जांच का जिम्मा पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर को सौंपा है। आरोप पुलिस लाइन में ही पदस्थापित मुंशी विजय कुमार यादव पर लगा है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी बांटने के नाम पर मुंशी ने उसके साथ यौन शोषण किया।

मुंशी करता था अश्लील हरकत

मुंशी करता था अश्लील हरकत

पीड़िता के मुताबिक आरोपी मुंशी महिला सिपाहियों के बैरक में कभी भी घुस जाता था और अश्लील हरकत करता था। महिला सिपाहियों को ये कहता था कि तुम लोग मेरा ख्याल रखो, मैं तुम लोगों का ख्याल रखूंगा और कहीं किसी तरह की परेशानी नहीं आने दूंगा। महिला सिपाहियों से लजीज व्यंजन बनाकर लाने के लिए भी कहता था. ड्यूटी बांटने के लिए पैसों का भी डिमांड करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+