रांची न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

झारखंड: हिन्दू लड़की से करता था प्यार, पोल से बांध कर भीड़ ने की हत्या

झारखंड के गुमला में एक मुस्लिम लड़के को उसके प्यार की दर्दनाक सजा मिली। वो हिन्दू लड़की से प्यार करता था। जब लोगों ने उसे लड़की के साथ देखा तो उसे पोल से बांध कर पीटा।

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

गुमला। झारखंड के गुमला में 19 वर्षीय मुस्लिम मोहम्मद शालिक को एक पोल से बांध तक तब तक मारा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उस पर आरोप था कि वो एक हिन्दू लड़की से प्यार करता था। हालांकि इस पुलिस का कहना है कि इस घटना में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार (6 मार्च) को शालिक की हत्या में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दूसरे संप्रदाय की लड़की के साथ उसे घूमते हुए देख कर उस से मारपीट शुरु कर दी। एसपी गुमला, चंदन कुमार ने कहा कि यह मामला सांप्रदायिक नहीं था।

झारखंड: हिन्दू लड़की से करता था प्यार, पोल से बांध कर भीड़ ने की हत्या

अधिकारी ने कहा कि यह गिरफ्तारियां लड़की की ओर से दिए गए लीड्स के आधार पर हो सकीं। झा ने कहा कि लड़की का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था और शालिक को चेतावनी भी दी थी लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

जब लड़की के साथ देखा तो

बुधवार (6 मार्च) रात को वो लड़की के घर के पास आया था। शालिक को 15 वर्षीय लड़की के साथ देखते हए स्थानीय लोगों ने उसे पोल से बांध दिया और उसे बुरी तरह से पीटा।

जब देर रात शालिक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने छानबीन शुरु की। परिजनों को शालिक बहुत ही बुरी हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि क्या लड़की के परिजनों ने तो नहीं भीड़ को भड़काया था। एसपी झा ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: चर्च में धर्म परिवर्तन का आरोप, योगी के संगठन ने रुकवाई प्रार्थना सभाये भी पढ़ें: चर्च में धर्म परिवर्तन का आरोप, योगी के संगठन ने रुकवाई प्रार्थना सभा

Comments
English summary
Muslim Man Killed In Jharkhand over affair with hindu girl
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X