झारखंड: रांची के गांव में सांप्रदायिक हिंसा, 8 पुलिसवालों समेत 12 से ज्यादा लोग घायल
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से 12 किलोमीटर दूर स्थित गांव सुकुरहुटू में दो संप्रदायों के बीच हुई झड़प में मौके पर मौजूद 8 पुलिस समेत 5 अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद यह झड़प हुई।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार (5 जून) को रात 8 बजे हिंसा भड़की। दोनों संप्रदायों से लोग पत्थरबाजी करने लगे और घरों में तोड़फोड़ की। लाठी और तलवार से सशस्त्र, दंगाइयों ने कांके पुलिस थाने से आई एक टीम पर हमला कर दिया, जो 15 मिनट के भीतर भड़कने के बाद गांव पहुंचे थे।
थाना प्रभारी का सिर फटा
इस दौरान कांके पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन के सिर पर पत्थर लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिर 300 अधिक पुलिसकर्मियों को घटना स्थल पर पहुंचाया गया और उन्होंने गांव को घेर लिया। पुलिस ने कहा कि पुलिस कर्मियों और वाहनों पर दंगाइयों ने पत्थर फेंके।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि दोनों समुदायों के 93 लोगों को कथित रूप से भड़काऊ तरीके से उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन ने मंगलवार को गांव में निषेधाज्ञा के आदेश दिए। द्विवेदी ने कहा, 'स्थिति अच्छी तरह से नियंत्रण में है'।
नशे में थे युवक
पुलिस ने कहा कि हिंसा तब शुरू हुई जब संभवतः नशे में युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर गांव के तालाब से लौटने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां की। रांची उप-विभागीय अधिकारी भोर सिंह यादव ने कहा कि 'इस घटना में लगभग आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं,' । उन्होंने कहा कि 'इस घटना की जांच हो रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
गौरतलब है कि इससे पहले 2 जून को , बार्गाई में दो समुदायों के बीच संघर्ष में कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। बार्गाई मस्जिद के नजदीक पहुंचने के बाद लगभग 350 लोगों के एक समूह ने एक शादी के जुलूस पर हमला कर दिया था। संघर्ष के बाद पुलिस ने 39 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications