लालू को आज मिलेगी आजादी, जेल पहुंचे जमानत के कागजात

lalu prasad yadav
रांची। करोड़ों के चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पांच साल की जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट ने जामनत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें 13 दिसंबर को ही जमानत दे दी, लेकिन जमानत के कागजात में हो रही देरी की वजह से उन्हें जेल में ही रहना पड़ा।

आज जेल से लालू आजाद होंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तैयार किए गए जमानत के कागजात बिरसा मुंडा जेल पहुंच गए है। लालू के जेल से बाहर आने की खुशी में जेल के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। वहीं पटना स्थित आरजेडी कार्यालय को भी फूलों से सजाया गया है। उनके स्वागत के लिए लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जेल के बाहर उनका इंतजार कर रहे है। किसी भी वक्त लालू जेल से बाहर आ जाएंगे।

लालू के जेल से बाहर आते ही जहां आरजेडी कार्यकर्ता और नेत खुश है तो वहीं कई लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से पहले लालू की आजादी ने नए समीकरण को जन्म देगी। जहां वाई-एम का फैक्टर प्रभावित होगा तो नीतीश की मुश्किलें भी बढ़नी तय है। ऐसे में लालू के परिवार समेत उनके लोग उनकी आजादी का बेशर्बी से इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+