रांचीः तीन मिनट देरी से पहुंची छात्रा तो मिली साल भर की सजा!, पिता से लेकर नेता तक ने प्रिंसिपल के पकड़े पैर

रांची। झारखंड की राजधानी रांच में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा तीन मिनट की देरी से पहुंची तो प्रिंसिपल ने उसे परीक्षा देने से मना कर दिया। यह घटना कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। करीब डेढ़ घंटे तक छात्रा और उसके पिता स्कूल के मेनगेट पर खड़े रहे इस दौरान पिता ने प्रिंसिपल के पैर तक पकड़ लिए लेकिन वह नहीं मानें। अरगोड़ा सीओ ने भी प्रिंसिपल एमके सिन्हा से बात की। लेकिन प्रिंसिपल अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए।

jharkhand ranchi student not allowed to give exam for three minutes delay

पीड़िता धर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ती है और 12वीं की परीक्षा देने डीएवी कपिलदेव स्कूल पहुंची थी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षा केंद्र डीएवी कपिलदेव को बनाया गया है। खबर सुनकर जेएमएम के स्थानीय नेता भी स्कूल पहुंचे और छात्रा को एंट्री दिलाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए। जब सारी कोशिशें नाकाम हो गई तो छात्रा और पिता की आंखों में आंसू छलक गए। छात्रा फूट-फूट कर रोते हुए वापस घर लौटी।

इस घटना से डीएवी कपिलदेव के छात्रों में नाराजगी है। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों को कहना है कि तीन मिनट की देरी के चलते किसी को परीक्षा में न बैठने देना अमानवीयता है। उधर, प्रिंसिपल ने कहा कि नियम के मुताबिक 10 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में एंट्री मिलनी है। लेकिन छात्रा देर से पहुंची। लिहाजा परीक्षा नहीं दे पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+